ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। ड्यूनश फुटबॉल अकादमी द्वारा खाजूवाला में आयोजित द्वितीय राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मास्टर बच्ची क्लब की गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कड़े संघर्ष से भरे फाइनल मुकाबले में टीम टाइब्रेकर के माध्यम से उपविजेता रही।
![]() |
| खाजूवाला फुटबॉल टूर्नामेंट में बच्ची क्लब की गर्ल्स टीम का शानदार प्रदर्शन, टाइब्रेकर में उपविजेता रही |
प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बच्ची क्लब की गर्ल्स टीम ने दबदबा बनाए रखा। लीग मुकाबलों में अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर टीम ने शानदार आगाज किया। सेमीफाइनल में बच्ची क्लब की गर्ल्स टीम ने दिशा संस्थान को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने इस सफलता का श्रेय गर्ल्स टीम के कोच बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, देवेंद्र पुरोहित सहित पूरे कोचिंग स्टाफ को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की।
वहीं, बच्ची क्लब की बॉयज टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। क्लब अध्यक्ष ने उपविजेता रही गर्ल्स टीम का स्वागत किया और खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए प्रोत्साहन घोषणाएं कीं।
क्लब से जुड़े कोच विनोद जागा, अभिषेक, आशीष, अनिल, साथ ही दिनेश राधे ओझा, गौरव जागा, प्रद्युम्न सहित अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
टीम के संरक्षक एन. डी. रंगा, देवकिशन चांडक (गौ भक्त), राजेश जी चुरा, रामजी सोनी, अशोक छंगाणी, महावीर, त्रिभुवन, शिव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि खाजूवाला प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम ने कप्तान स्नेहा के नेतृत्व में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अंत में जितेंद्र पुरोहित ने क्लब की ओर से आयोजन समिति के नितांत जी का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की।

