नववर्ष के तीसरे दिन भी सेवा कार्य जारी, जरूरतमंदों को बांटे सर्दी के वस्त्र

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 3 जनवरी। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति की ओर से नववर्ष के तीसरे दिन भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहे। वल्लभ गार्डन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 की कच्ची बस्ती में जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को सर्दियों के वस्त्र और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।

नववर्ष के तीसरे दिन भी सेवा कार्य जारी, जरूरतमंदों को बांटे सर्दी के वस्त्र
नववर्ष के तीसरे दिन भी सेवा कार्य जारी, जरूरतमंदों को बांटे सर्दी के वस्त्र


कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज एवं सहायिका सुमन नायक उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से उषा गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष में 5 से 6 बार मौसम के अनुसार वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और यह सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सहायिका सुमन नायक ने संस्था एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं श्री गुरु अर्जुन दास जी ने कहा कि “वस्त्रदान महादान है। दान को पुण्य प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम माना गया है। शुद्ध भाव से किया गया दान न केवल व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है, बल्कि सुख-समृद्धि एवं मोक्ष प्राप्ति में भी सहायक होता है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.