नर सेवा नारायण सेवा समिति की अनूठी पहल, नववर्ष पर प्रसाद वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सुरतगढ़। नर सेवा नारायण सेवा समिति की ओर से नववर्ष के अवसर पर देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना के साथ रेलवे स्टेशन के सामने सुभाष चौक पर कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया।
नर सेवा नारायण सेवा समिति की अनूठी पहल, नववर्ष पर प्रसाद वितरण
नर सेवा नारायण सेवा समिति की अनूठी पहल, नववर्ष पर प्रसाद वितरण


कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय कटारिया, संस्थापक राधेश्याम सारस्वत, संरक्षक विजय मुदगल उर्फ लड्डू, सचिव रवि बिश्नोई, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश भाटी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही त्रिमूर्ति मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद ज्याणी, भरत राजपुरोहित, मीतू बाबा, बाबूलाल नाहड़िया, राजकुमार बनोदा, खुर्शीद, रोशन सोनी, भगवान दास, अर्जुन सहित अनेक सेवादारों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना की और समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.