ट्रिपल एस ओ न्यूज, लूणकरणसर। ग्राम पंचायत धीरेरा के पूर्व सरपंच स्वर्गीय हेतराम जांगू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लूणकरणसर स्थित तेजा भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीबीएम हॉस्पिटल की टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 241 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
![]() |
| धीरेरा में स्व. हेतराम जांगू की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 241 यूनिट रक्त संग्रह |
कार्यक्रम के आयोजक एवं राजस्थान जाट महासभा लूणकरणसर के तहसील अध्यक्ष रामलाल जांगू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्व. हेतराम जांगू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, बीकानेर जाट हॉस्टल अध्यक्ष भीखाराम सांगवा, पीबीएम भोजनालय के देवकिशन पेडीवाल, शिवलाल गोदारा, पूर्व प्रधान गोविंदराम गोदारा, कॉमरेड लालचंद भादू, आरएलपी के प्रभुराम गोदारा, डॉ. विवेक माचरा, धर्मवीर गोदारा, केवीवीएस अध्यक्ष मुलाराम कलकल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर सिंह गिल, श्रीकृष्ण सिवर तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अनाज मंडी बीकानेर अध्यक्ष जयदयाल डूडी, अनाज मंडी लूणकरणसर अध्यक्ष विनोद चोपड़ा, पूर्व जज दयाराम गोदारा, एडीएसपी नंदराम भादू, तेजवीर सेना जिला अध्यक्ष भागीरथ कुकणा, कालासर सरपंच रामलक्ष्मण गोदारा, पंचायत समिति सदस्य सुरजाराम ज्याणी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने स्व. हेतराम जांगू के सामाजिक एवं जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

