सामाजिक दायित्व: जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में We Are Foundation की विशेष आर्थिक एवं सामग्री सहायता

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। We Are Foundation ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए आज एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु विशेष आर्थिक एवं सामग्री आधारित सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा दिए गए सहयोग में 15 साड़ियाँ, 4 पेंट-शर्ट, सोने की लॉन्ग, बिछिया आर्टिफ़िशियल सेट, चूड़ा, कंबल, स्वेटर, चप्पल-सैंडल, चादरें, कैश लिफाफा, बर्तन सेट, प्रेस, गर्म केतली, हैंड ब्लेंडर, लहंगा, पर्स, गिफ्ट सहित अन्य आवश्यक गृह-उपयोगी सामग्री शामिल थी।

सामाजिक दायित्व: जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में We Are Foundation की विशेष आर्थिक एवं सामग्री सहायता
सामाजिक दायित्व: जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में We Are Foundation की विशेष आर्थिक एवं सामग्री सहायता


संस्था की फ़ाउंडर, डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन अर्चना सक्सेना ने कहा कि “कन्या के विवाह में सहयोग देना केवल सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का सर्वोच्च स्वरूप है। हिंदू संस्कृति में कन्यादान को महादान कहा गया है, क्योंकि यह केवल एक कन्या का विवाह नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा मानवीयता का संदेश देने का पवित्र कार्य है।”

इस सेवा कार्य में को-डायरेक्टर अलका पारीक सहित प्रदीप तंवर, कविता तंवर, प्रेम सेवग, राखी रावत, मोहिनी शर्मा, चंदा सुराणा, संगीता तंवर, अंजू जी, ललिता कालरा, लक्ष्मी पंवार, मनशा आदि सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवविवाहिता के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि We Are Foundation आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.