ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 11 दिसंबर। लोकराग फाउंडेशन और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा ‘निरामय’ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित स्पोर्ट्स इंजरी अवेयरनेस ड्राइव में 212 खेल विद्यार्थियों ने खेल चोटों की पहचान, प्राथमिक उपचार तथा रोकथाम पर विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सुरक्षित खेल अभ्यास की तकनीकें बताईं।
खिलाड़ी चोट को हल्के में न लें: डॉ. मोहम्मद आरिफ
बालकों की डाइट राशि बढ़ाने की जरूरत—विधायक व्यास
कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेल विद्यार्थियों को दी जाने वाली 122 रुपये प्रतिदिन की डाइट राशि अपर्याप्त है। इसे 200 रुपये से अधिक किए जाने की आवश्यकता है और वे इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।
व्यास ने बीकानेर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रयासों तथा खेल कॉलेज की अनुशंसा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोकराग फाउंडेशन, रोटरी रॉयल्स और चिकित्सकों की पहल को सराहनीय बताया।
“सही जानकारी खिलाड़ी को जीवनभर दिशा देती है”
लोकराग फाउंडेशन का निरंतर स्वास्थ्य अभियान
फाउंडेशन के डायरेक्टर योगेश खत्री ने बताया कि निरामय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शहर के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से विद्यालयों में निरंतर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक और सुरक्षित दृष्टिकोण प्रदान करना है।
अतिथियों का सम्मान और सफल संचालन
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों का स्वागत सुरेंद्र कुमार पुरोहित, प्रकाश सारस्वत, विजय तोलिया, प्रशांत अचार्य, गिरधारी गोदारा, कल्पना मैडम, सुभाष बढ़िया, सुनील दत्त रंगा, सुभाष गोदारा, सुमन भादू, प्रदीप गहलोत, कालूराम और घोष अहमद द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

