गोपेश्वर मंडल में विकास रथ अभियान के तहत जनसंपर्क, सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाईं

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। गोपेश्वर मंडल में आज विकास रथ अभियान के अंतर्गत आमजन के बीच पहुँचकर राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी पेम्पलेट वितरण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई गई।

गोपेश्वर मंडल में विकास रथ अभियान के तहत जनसंपर्क, सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाईं
गोपेश्वर मंडल में विकास रथ अभियान के तहत जनसंपर्क, सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाईं


इस अभियान में पश्चिम विधानसभा के संयोजक श्री मुकेश ओझा जी ने पूरी कर्मठता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकान-दुकान जाकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में बीते दो वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आम नागरिकों को दी।

अभियान के दौरान गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम गहलोत सहित मंडल के पदाधिकारीगण एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनसेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता को आमजन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि जनकल्याण, पारदर्शी शासन एवं समग्र विकास के संकल्प के साथ विकास रथ अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और आमजन का विश्वास सरकार की नीतियों पर और अधिक मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.