आज मनाया गया तुलसी पूजन दिवस, सुख-समृद्धि का संदेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज। इस वर्ष तुलसी पूजन दिवस गुरुवार के शुभ अवसर पर मनाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रातः स्नान के  पश्चात पीले रंग के वस्त्र धारण कर तुलसी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान तुलसी माता की  7 परिक्रमा कर तुलसी माता के साथ-साथ प्रभु श्रीहरि विष्णु की विशेष आराधना की तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।

आज मनाया गया तुलसी पूजन दिवस, सुख-समृद्धि का संदेश
आज मनाया गया तुलसी पूजन दिवस, सुख-समृद्धि का संदेश

श्री सनातन धर्म मंदिर, हुड्डा सेक्टर-3, फतेहाबाद के पण्डित बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि तुलसी पूजन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। उन्होंने श्री करपात्री जी महाराज के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा एवं गौ माता का होना आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियां धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहें।

पण्डित शास्त्री ने बताया कि तुलसी माता का पूजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है। तुलसी के पौधे में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इसी कारण तुलसी जी की नित्य पूजा करनी चाहिए तथा प्रसाद रूप में तुलसी दल का सेवन भी करना चाहिए।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से तुलसी पूजन दिवस को श्रद्धा, आस्था और विधि-विधान के साथ मनाने का आह्वान किया।

पण्डित बाबूलाल शास्त्री
श्री सनातन धर्म मंदिर
हुड्डा सेक्टर-3, फतेहाबाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.