मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर बीकानेर में सेवा और सुशासन का संगम, गौसेवा के साथ एलईडी विकास रथों से जनसंपर्क

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के भाव के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक ओर गौसेवा कर सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर एलईडी युक्त विकास रथों के माध्यम से सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर बीकानेर में सेवा और सुशासन का संगम, गौसेवा के साथ एलईडी विकास रथों से जनसंपर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर बीकानेर में सेवा और सुशासन का संगम, गौसेवा के साथ एलईडी विकास रथों से जनसंपर्क 


कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी नगर निगम गौशाला स्थित श्री शिव गोरख गौशाला, शोभासर में गौसेवा से हुई, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता को गुड़, हरा चारा एवं लापसी अर्पित कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि “गौसेवा हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल आत्मा है। 

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।”

इसके पश्चात जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में तथा विधायक जेठानंद व्यास के सानिध्य में एलईडी युक्त विकास रथों को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया। विकास रथों के माध्यम से भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाइव प्रदर्शन किया गया तथा आमजन से सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किए गए।

बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में विकास रथ महेश्वरी सदन, जस्सुसर गेट, धर्मनगर द्वार एवं पुष्करणा स्टेडियम के सामने पहुंचे, जहां जस्सुसर मंडल एवं पुराना शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आमजन को योजनाओं की जानकारी पत्रकों एवं एलईडी माध्यम से दी।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई, सेवा पखवाड़ा प्रभारी सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला महामंत्री श्याम हाडला, पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकेश कुमार ओझा, सहसंयोजक राजकुमार पारीक, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, जस्सुसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.