वीर बाल दिवस पर बीकानेर में नमन, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुद्वारा रानीबाजार में की अरदास

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुद्वारा रानीबाजार पहुंचकर अरदास की। इसके पश्चात मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन, रानीबाजार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान और शौर्य को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वीर बाल दिवस पर बीकानेर में नमन, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुद्वारा रानीबाजार में की अरदास
वीर बाल दिवस पर बीकानेर में नमन, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुद्वारा रानीबाजार में की अरदास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुगलकाल के अत्याचारों और असहनीय यातनाओं के बीच धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहकर वीर साहिबजादों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह बलिदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और आत्मबल की जीवंत मिसाल है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस की शुरुआत को देश की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी विचार व्यक्त किए और वीर साहिबजादों के बलिदान को भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह आड़सर, कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, महावीर चारण, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, झमकू देवी, सुनीता हटीला, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र ढाका, अनिल शुक्ला, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, सुभाष वाल्मीकि, नर्सिंग सेवग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.