ट्रिपल एस ओ न्यूज़, नोखा। वार्ड संख्या 35 निवासी समाजसेवी विजय कुमार भार्गव को उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल ह्यूमन राइट ट्रस्ट, जम्मू द्वारा संस्था के चेयरमैन डॉ. एच.आर. रहमान के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
![]() |
| नोखा के विजय कुमार भार्गव को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान |
सम्मान मिलने के बाद क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।
उल्लेखनीय है कि दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद विजय कुमार भार्गव समाजसेवा में लगातार सक्रिय हैं। वे छोटी-छोटी बचत को गुल्लक के माध्यम से एकत्र कर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विजय कुमार भार्गव का जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची सेवा के लिए संसाधनों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।

