विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा रीको रोड नंबर 5 पर 22 लाख की आरसीसी सड़क का निरीक्षण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी बाईसा ने आज रानी बाजार स्थित रीको रोड नंबर 5 पर श्री गुरु जंभेश्वर भगवान मंदिर के पास विधायक कोटे से स्वीकृत 22 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई 180 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क का निरीक्षण किया।

विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा रीको रोड नंबर 5 पर 22 लाख की आरसीसी सड़क का निरीक्षण
विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा रीको रोड नंबर 5 पर 22 लाख की आरसीसी सड़क का निरीक्षण

यह सड़क रीको रोड नंबर 5 से नोखा रोड तक मिलान करते हुए बनाई जा रही है। तैयार हो चुकी सीसी रोड की गुणवत्ता अत्यंत उत्कृष्ट पाई गई। निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासी, कार्यकर्ता, आसपास के व्यवसायी और उद्योगपति उपस्थित रहे। सभी ने विधायक महोदया का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर, फूलमालाएँ पहनाकर और सोल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

अतिरिक्त 80 मीटर लिंक रोड के त्वरित निर्माण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान यह बताया गया कि 80 मीटर लिंक रोड का कार्य शेष है, जिसे नोखा रोड से रीको रोड नंबर 5 तक जोड़ा जाना है। विधायक महोदया ने मौके पर ही AEN प्रतिभा परोहित सहित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत कर इसे तुरंत प्रभाव से चालू कार्य में जोड़कर पूरा करने के निर्देश दिए

ब्लॉक पुनर्स्थापना और डामरीकरण का आश्वासन

श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर के पास पहले विधायक कोटे से लगाई गई दीवार के समीप पुराने ब्लॉक नई आरसीसी सड़क ऊँची बनने के कारण नीचे रह गए हैं। विधायक महोदया ने इन ब्लॉकों को पुनः सही स्तर पर लगाने तथा क्षेत्र में आगे नोखा रोड की ओर डामरीकरण करवाने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नए तरीके से टेंडर प्रक्रिया कल ही प्रारंभ कर पूर्ण सड़क निर्माण कार्य शीघ्र संपन्न किया जाए

ठेकेदार और अधिकारियों को धन्यवाद

उच्च गुणवत्ता का कार्य करने के लिए विधायक महोदया ने ठेकेदार अशोक रंगा और उपस्थित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.