डॉ. बी.सी. घीया का सम्मान — We Are Foundation Trust ने दी शुभकामनाएँ

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद पर डॉ. बी.सी. घीया के मनोनीत होने पर We Are Foundation Trust की ओर से उनका सम्मान किया गया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

डॉ. बी.सी. घीया का सम्मान — We Are Foundation Trust ने दी शुभकामनाएँ
डॉ. बी.सी. घीया का सम्मान — We Are Foundation Trust ने दी शुभकामनाएँ

फाउंडेशन की फाउंडर-डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सक्सेना ने साफा पहनाकर डॉ. घीया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि डॉ. बी.सी. घीया जैसे सम्मानित चिकित्सक इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुए हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मेडिकल सेवाओं में नई गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार देखने को मिलेगा।”

संस्था के अन्य सदस्यों ने दुपट्टा एवं माला पहनाकर डॉ. घीया का अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर को-डायरेक्टर अलका पारिक, सेंटर हेड गीता रामचंद्रानी, पैट्रन विजय जी स्वामी, सदस्य मंजू दानिया, मोनिका शर्मा, अमित मित्तल, भगवान दास रामचंद्रानी, आयशा शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. बी.सी. घीया के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.