ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर स्टेट वूलन मिल स्थित खूंखार बाबा भैरव मंदिर में बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया तथा इत्र की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
![]() |
| भैरव अष्टमी पर सजा खूंखार बाबा भैरव का दरबार — महाशृंगार, महाआरती और महाप्रसाद के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब |
सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बाबा का अभिषेक तेल, देसी घी, दूध, शहद और गंगाजल से किया। पंडित गोपाल दास छंगाणी एवं उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया। इसके बाद बाबा का महाशृंगार किया गया और महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु — महिलाएं, पुरुष और बच्चे — शामिल हुए।
आरती के बाद बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। बच्चों को केक और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भैरव भक्त मंडल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर से शाम तक निरंतर चलता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत-तिब्बत मंच की सुधा आचार्य ने शंखनाद कर किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से भर गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजवीर सिंह राजावत एवं उनके सहयोगी रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उद्यमी बेगराज नागपाल, बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चांडक, सतपाल कंसल, पंकज कंसल, चंद्रशेखर राजपुरोहित, समाजसेवी सुशील कुमार यादव, सुनील दत्त नागल, सुधा आचार्य, पत्रकार मुदिता पोपली, साहिल अख्तर चूड़ीघर, प्रकाश सामसुखा, उमेश पुरोहित, के. कुमार आहूजा, प्रदीप मोदी, दिलीप गुप्ता सहित स्टेट वूलन मिल कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भक्तों ने बाबा के जयकारों के साथ आस्था और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में इस पावन दिवस का आनंद लिया।

