बीकानेर में ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। ऑनलाइन जुए के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाते हुए पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

बीकानेर में ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
बीकानेर में ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा के निर्देशन और वृताधिकारी वृत सदर श्रीमती अनुष्ठा कालिया की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।

मामला दर्ज:
दिनांक 07.11.2025 को थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी में मुकदमा संख्या 349 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 112(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) एवं राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 के अंतर्गत दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी:
08.11.2025 को पुलिस ने दो आरोपियों —

प्रमोद खत्री पुत्र श्री गिरधारीलाल (आयु 38 वर्ष, निवासी बीकानेर)


वली मुहम्मद उर्फ विशाल पुत्र श्री शौकत अली (आयु 24 वर्ष, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर)
— को गिरफ्तार किया।


जांच में खुलासा:
प्रमोद खत्री द्वारा फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
इन खातों में पैसे डालने के बाद खिलाड़ियों को वेबसाइटों —
👉 juaexch.com, juaex777.com, allpanel777.now, allpanelexch.app
पर जुआ खेलने की सुविधा दी जाती थी।

अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन इन खातों के जरिए हुआ। पुलिस ने कई खातों को जब्त कर लिया है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.