ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 8 नवम्बर।शहर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल रहेगा। श्री श्याम मित्र मंडल, बीकानेर द्वारा आज दोपहर 3:15 बजे से शांति प्राइम सोसाइटी, समता नगर, बीकानेर में ‘श्री श्याम भजन संध्या’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक मार्स्टर नानू गोपाली, मेहुल शर्मा, अशोक शर्मा और पवन सेठी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा श्याम के भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।आयोजन का मूल भाव “करने वाला श्याम, करवाने वाला श्याम” रखा गया है, जो श्याम भक्ति और समर्पण की भावना को प्रकट करता है। कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया जायेगा तथा सभी श्रद्धालुओं को समय पर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।
![]() |
| शहर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल रहेगा |
निवेदक:श्री श्याम मित्र मंडल, बीकानेर
स्थान: शांति प्राइम सोसाइटी, समता नगर, बीकानेर
समय: दोपहर 3:15 बजे से
संपर्क: 9163222898

