महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। दिनांक – 11 नवम्बर 2025  भारतीय जनता पार्टी शहर जिला संगठन द्वारा आगामी महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा संभाग कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण, मंच व्यवस्था, स्वागत सत्कार, मीडिया समन्वय एवं परिवहन जैसी तमाम व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक
महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक

सुमन छाजेड़ ने बैठक में कहा कि महिला शक्ति संगठन की रीढ़ है, और सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा के विचारों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नारी शक्ति सशक्तिकरण’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अधिकतम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि संगठन का जनाधार और मजबूत बने।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का महिला मोर्चा सदैव समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। महिला कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं, बल्कि समाज में परिवर्तन की वाहक भी हैं।


“वंदे मातरम” कार्यक्रम से गूंजा परिसर

इसी क्रम में जिला महिला मोर्चा की ओर से संभाग कार्यालय के सामने स्थित पार्क में “वंदे मातरम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। महिला कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चरणों में नमन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को सशक्त बनाने और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा पांडे, मधुरिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, सुषमा बिस्सा, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री सुनीता हटीला, कार्यक्रम सहसंयोजक आरती आचार्य, जिला मंत्री सुमन शेखावत, प्रमिला गौतम, सुमन जैन, भारती अरोड़ा, ज्योति विजयवर्गीय, संगीता शेखावत, कविता शर्मा, इंदु वर्मा, स्वाति छाजेड़, भानु आनंद, राधा खत्री, सुमन जोशी, चांद शेखावत, राजकुमारी एवं अर्चना रंगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

सभी ने महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प दोहराया और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.