केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल और चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खींवसर ने की बजट घोषणाओं पर समीक्षा

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 07 नवंबर। और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान श्री मेघवाल और श्री खींवसर ने दोनों वर्ष की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जमीन आवंटन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां जमीन का आवंटन हो गया है वहां कार्य जल्द पूरा करें। साथ ही कई बजट घोषणाओं में अब तक जमीन का आवंटन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। 

केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल और चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खींवसर ने की बजट घोषणाओं पर समीक्षा
केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल और चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खींवसर ने की बजट घोषणाओं पर समीक्षा


शहर तभी विकास करता है जब रिंग रोड बने

इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए रिंग रोड़ बनाना जरूरी है। शहर तभी विकास करता है जब रिंग रोड़ बने। श्री मेघवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से उदयरामसर से नाल और नाल से श्रीगंगानगर बाईपास तक बनने वाली रिंग रोड़ की जानकारी ली तो पीडब्ल्यूडी एसई श्री ओ पी मण्डार ने बताया कि एनएच पीडब्ल्यूडी 39 लाख की लागत से डीपीआर बना रहा है। 15 अप्रैल 2027 तक डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। 


बीकानेर से सीकर तक फोरलेन सड़क बनाने का करेंगे भरसक प्रयास

श्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर सेे सीकर तक फोरलेन सड़क बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि सर्वे में वाहनों की संख्या कुछ कम आई है लेकिन इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए फोरलेन सड़क बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। श्री मेघवाल ने सिविल एयरपोर्ट से एनएच रोड़ तक रोड़ चौड़ी करने और सर्किट हाउस में 10 नए कमरे बनाने को लेकर भी अपडेट लिया। 


बजट घोषणाओं का संबंधित अधिकारी करें फोलो

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारीगण बजट घोषणाओं का खुद फोलो करें ताकि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन जल्द हो सके। जिला अस्पताल नोखा को लेकर जमीन आवंटन मामला अटका होने पर उन्होंने बीच का रास्ता निकालते हुए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर के स्तर पर कोई भी मामला अटका हो तो संबंधित विभाग इसकी जानकारी दें ताकि उसका जल्द निस्तारण करवा सकें। उन्होने नाल पीएचसी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 


सड़क सुधार, सूरसागर जीर्णोद्धार, पब्लिक पार्क गेट ठीक करने को लेकर मांगा जवाब

बैठक में बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने शहर में सड़क सुधार, सूरसागर जीर्णोद्धार, पब्लिक पार्क गेट ठीक करने और शास्त्री नगर में नाला निर्माण मामला उठाने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। श्रीमती सुमन छाजेड़ ने गंगाशहर में नाला निर्माण करने और सड़कों का पेचवर्क क्वालिटी के साथ करने को कहा। बैठक में सीडीईओ श्री महेन्द्र शर्मा ने बताया कि अगले साल से जयमलसर में बालिका सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। 

इससे पहले बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बजट घोषणाओं के अंतर्गत जमीन आवंटन केे मामलों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बीकानेर पूर्व विधायक श्रीमती सिद्धि कुमारी, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया, एसपी श्री कावेन्द्र सागर, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.