ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। वाराणसी में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) में राजस्थान के खिलाड़ी विवेक कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व राउंड छात्र वर्ग में 696 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद राजस्थान टीमके चीफ डे मिशन सुरेंद्र सिंह भाटी और कोच मारकण्डेय पुरोहित, आशीष आचार्य, दिनेश झुंझ, आशा जाट और खुशबू लक्षकार ने विवेक को बधाई दी और खुशी जताई। उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए शेष मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के विवेक की बड़ी उपलब्धि, तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

