महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा "मेरी सहेली" पहल के अंतर्गत आज एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बीकानेर मंडल के लालगढ़ रेलवे पोस्ट से उप निरीक्षक श्रीमती रीन एवं कांस्टेबल श्रीमती रजनेश कुमारी के नेतृत्व में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा में चलाया गया।

महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित
महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

इस अवसर पर आईजी उत्तर पश्चिम रेलवे श्री ज्योति कुमार सतीजा, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय पी.सी., तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री कैलाश चंद्र के दिशा-निर्देशन में छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षित यात्रा एवं रेलवे सुरक्षा से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित
महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लालगढ़ द्वारा रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाली महिलाओं, विशेषकर अकेली यात्रा कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टीम में उप निरीक्षक रीना, हेड कांस्टेबल सरोज, कांस्टेबल रामरति, कांस्टेबल रजनीश कुमारी एवं हेड कांस्टेबल राजवीर कौर शामिल हैं। इस टीम का संचालन निरीक्षक उषा निरंकारी के निर्देशन में किया जा रहा है।

टीम द्वारा लगातार रेलगाड़ियों और प्लेटफार्मों पर गश्त की जा रही है तथा महिला यात्रियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया जा रहा है। यह पहल ‘मेरी सहेली’ अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा, सहायता और जागरूकता प्रदान करना है।

रेलवे सुरक्षा बल की यह टीम न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध सहायता साधनों की जानकारी भी दे रही है, जैसे कि हेल्पलाइन नंबर 139 एवं नजदीकी सुरक्षा कर्मियों से संपर्क के उपाय।

इस पहल से महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ रेल यात्रा कर रही हैं


मुख्य विषयवस्तु एवं गतिविधियाँ:

आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं व्यवहारिक सुझाव:

 मेरी सहेली टीम ने छात्राओं को यह बताया कि अकेले यात्रा करते समय सतर्क रहना, अपरिचितों से बातचीत से बचना, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना कितना आवश्यक है। आत्मविश्वास के साथ संवाद करना और अपने आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहना महिलाओं की सुरक्षा का पहला कदम है।


सुरक्षित यात्रा की जानकारी:

छात्राओं को बताया गया कि रेलगाड़ी, बस या ऑटो में यात्रा करते समय अपनी व्यक्तिगत वस्तुओं – जैसे मोबाइल, पर्स, लैपटॉप इत्यादि – को कैसे सुरक्षित रखें। इसके साथ ही अपरिचितों से खानपान की वस्तुएं न लेने की सलाह भी दी गई।

रेल सुरक्षा नियमों पर विशेष बल:

मेरी सहेली टीम ने छात्राओं को समझाया कि रेलवे ट्रैक पर खेलना, पटरियों पर चलना या पत्थरबाजी जैसी गतिविधियाँ न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकती हैं। इस प्रकार की घटनाएं ट्रेन संचालन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न करती हैं।

मानव एवं पशु रन ओवर रोकथाम:

ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों में अक्सर पशु रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। छात्राओं को बताया गया कि अपने पालतू पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास न जाने दें और आवारा पशुओं को भी ट्रैक से दूर रखने हेतु अपने अभिभावकों एवं पड़ोसियों को जागरूक करें।

दिवाली पर्व पर विशेष जागरूकता:

चूंकि दीपावली का त्योहार समीप है, इसलिए मेरी सहेली टीम ने यह स्पष्ट रूप से बताया कि ट्रेन में पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ, या कोई भी आग पकड़ने योग्य वस्तु ले जाना कानूनी रूप से दंडनीय है और इससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

महाजन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी चला अभियान:

इसी कड़ी में महाजन रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल राजीव कुमार द्वारा स्थानीय नागरिकों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर जाने से रोकने, अवैध रूप से पटरियां पार न करने, रेलवे क्षेत्र में गंदगी न फैलाने और रेल संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं रेल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक – मेरी सहेली टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध ट्रेसपासिंग करते हुए पाया जाता है, या रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा

रेलवे सुरक्षा बल ने यह स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा, और रेल संपत्ति की रक्षा हेतु इस प्रकार के जागरूकता अभियान मंडल के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण, सुरक्षित रेल यात्रा एवं सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.