राजकीय विद्यालयों में पोधारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधौ एवं कपड़े से निर्मित बैग का वितरण किया गया

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। मदर्स एल.एस.कर्मा फाउण्डेशन की अध्यक्ष ड़ा.सुमन चौधरी के नेतृत्व में आज विभिन्न राजकीय विद्यालयों में पोधारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधौ एवं कपड़े से निर्मित बैग का वितरण किया गया। मदर्स एल. एस. कर्मा फाउण्डेशन के पौधारोपण कार्यक्रम की कडी में फाउण्डेशन की टीम के द्वारा उपस्थित आमजनों के साथ बीकानेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैमासर में पौधारेपण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

राजकीय विद्यालयों में पोधारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधौ एवं कपड़े से निर्मित बैग का वितरण किया गया
राजकीय विद्यालयों में पोधारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधौ एवं कपड़े से निर्मित बैग का वितरण किया गया

 इसके साथ ही पौधौ एवं कपड़े से निर्मित बैग का वितरण किया गया। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निर्भरता को समाप्त किया जा सके। संस्था मदर्स एल. एस. कर्मा फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं पर्यावरण की रक्षा करना है। कपड़े से निर्मित बैग एवं कागज के लिफाफों के उपयोग से प्लास्टिक उत्पादों पर निर्भरता को कम कर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। प्लास्टिक नष्ट होने वाला पदार्थ नहीं है वह सालां तक प्रकृति में पडा रहता है एवं प्रदुषण फैलाता रहता है। विद्यालय की  प्रधानाचार्य श्रीमति चित्रा मुहाल ने छात्र-छात्राओं का पौधारोपण पण एवं पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। मदर्स एल. एस. कर्मा फाउण्डेशन की टीम के द्वारा उपस्थित आमजनों को उपयोगी एवं फलदार पौधौ को वितरित किया गया एवं लगवाया गया। फाउण्डेशन की टीम के द्वारा उपस्थित आमजनों को अपने घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर परव् याख्याता श्रीमती मंजू कड़ेला ,नरेंद्र कौर,मीना चाहर,सुषमा चौधरी,सुनीता सिंह,प्रतीक्षा मोदी,सविता राजपुरोहित,दुर्गा सोलंकी, शशि तुलसेजा,निशा शर्मा,आरती अरोड़ा ,सरला चिनियां, नीलम बेनीवाल, भूपसिंह सुनार,हरिश्दीवान,गणेशदान,चतुर्भुज चौधरी,नीरज सोलंकी,प्रवीण कुमार,हरिकिशन मेघवाल,एजाज अहमद,सोहनलाल का पूर्ण सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.