ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। नेताजी सुभाष कला मंडल की 29वी रामलीला होने जा रही है। इस रामलीला की थंब पूजन मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद लक्ष्मी कंवर हाडला, भाजपा लालगढ़ मंडल महामंत्री विश्वजीत सिंह पंवार, एवं मदन लाल टाक के कर कमलों द्वारा किया गया।
![]() |
| नेता जी सुभाष कला मंडल की ओर से 2025 की होने वाली रामलीला का थंब पूजन किया गया |
इस बार रामलीला नए मंच पर होने जा रही है जिसका स्थान लालगढ़ रेलवे स्टेशन मेन गेट के सामने सुभाषपूरा पार्क FCI गोदाम के पास है जिस का शुभारंभ 22 तारीख से होने जा रही है।
आज की रिहर्सल में कोप भवन, परशुराम- लक्ष्मण की की गई
नेता जी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी के बोबरवाल, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, सचिव जगदीश शर्मा, डारेक्टर मोसिन खान, सह डारेक्टर पंकज मोदी, कोषाध्यक्ष संजीव पराशर, सह कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सह सचिव हितेशवर सिंह राठौड़, ओर नेता जी सुभाष कला मंडल के वरिष्ठ कलाकार शंकर सिंह, ओम चौधरी, लीलाधर , अमन सिंह, तरुण, घनश्याम, विजय सैन, कुलदीप सिंह, प्रेमनाथ, बाल किशन, रामु, आकाश तिवाड़ी, एवं बाल कलाकार उपस्थित रहे।

