ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। उपनगर किसमीदेसर-भीनासर की बाबा रामदेव कॉलोनी में श्री श्याम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मंदिर हेतु श्री शुभकरण गहलोत ने लगभग 200 गज़ जमीन दी है। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम की महती कृपा हुई और सभी मंडल वालों से चर्चा कर मंदिर का निर्माण फाइनल किया।
![]() |
| श्री श्याम दरबार मंडल द्वारा श्री श्याम मंदिर का निर्माण प्रगति पर |
मंदिर का मुख्य रूप से कार्य नवरात्र में चालू कर दिया जाएगा जो करीब 6 महीने में पूरा करने की कोशिश रहेंगी। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही मंदिर का कार्य पूरा होगा। अध्यक्ष श्री शुभकरण गहलोत, उपाध्यक्ष तारूजी, अशोक जी, ओम जी, प्रकाश जी, रवि गहलोत, विष्णु जी सहित श्याम भक्त इस मंदिर निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
![]() |
| श्री श्याम दरबार मंडल द्वारा श्री श्याम मंदिर का निर्माण प्रगति पर |


