गुरु भरोसा सेवा संस्थान में एक प्राणी का हुआ देहांत, नर सेवा नारायण सेवा समिति ने करवाया विधि विधान से अंतिम संस्कार

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, सूरतगढ़। आज गुरु भरोसा सेवा संस्थान में रह रहे ईश्वरीय प्राणी जिन कि उम्र लगभग 90 साल थीं उनका देहांत हो गया। जिस कि जानकारी नर सेवा नारायण सेवा समिति सूरतगढ़ परिवार को अंतिम संस्कार के लिए दी गई। 

गुरु भरोसा सेवा संस्थान में एक प्राणी का हुआ देहांत,  नर सेवा नारायण सेवा समिति ने करवाया विधि विधान से अंतिम संस्कार
गुरु भरोसा सेवा संस्थान में एक प्राणी का हुआ देहांत, नर सेवा नारायण सेवा समिति ने करवाया विधि विधान से अंतिम संस्कार 

 सूचना मिलते है समिति के संरक्षक  लड्डू मुद्गल द्वारा स्वयं अपने हाथों से विधि विधान से  मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान इस पुनीत सेवा कार्य में  सूरतगढ़ के योग गुरु कैलाश पटवा, मीतू बाबा का भी सेवा सहायोग।  

गुरु भरोसा सेवा संस्थान में एक प्राणी का हुआ देहांत,  नर सेवा नारायण सेवा समिति ने करवाया विधि विधान से अंतिम संस्कार
गुरु भरोसा सेवा संस्थान में एक प्राणी का हुआ देहांत,  नर सेवा नारायण सेवा समिति ने करवाया विधि विधान से अंतिम संस्कार 

नर सेवा नारायण सेवा समिति सूरतगढ़   के अध्यक्ष विजय कटारिया ने बताया कि घमंड किस बात का करू बंद मुट्ठी आए थे खाली हाथ चले जाना है। महादेव ने हमें चुना है ईश्वरीय प्राणीयो की सेवा के लिए और हम निरंतर यह सेवा करते रहेंगे।

समिति के सचिव रवि बिश्नोई ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा समिति सूरतगढ़ परिवार द्वारा किसी प्रकार का कोई  सेवा शुल्क  नहीं लिया जाता अंतिम संस्कार की सभी सेवाएं हमारी संस्था की तरफ से निशुल्क रहती है।  

समिति संस्थापक राधे सारस्वत ने बताया कि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार विधि विधान से हमारी संस्था करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.