ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालगढ़ कि पहल विद्यार्थियों व ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा को लेकर दी जानकारी। निरीक्षक उषा निरंकारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालगढ़ मय हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामदयाल के ग्राम पंचायत जामसर जलालसर खीचीया में व पायस सीनियर सेकेंडरी स्कूल जामसर, राजकीय उच्च प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय जामसर मैं विद्यार्थियों व ग्रामीणों को HRO CRO की घटनाओं से अवगत कराया।
![]() |
| रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालगढ़ कि पहल विद्यार्थियों व ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा को लेकर दी जानकारी |
पशुओं को रेलवे लाइनों के नजदीक न आने देने कि सलाह दी। रेल गाड़ियों पर पत्थरबाजी ना करने , गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ न लेकर जाने , रेलवे ट्रैक पर व रेलगाड़ियो पर सेल्फी ना लेने, रेलवे ट्रैक पैदल व वाहन के साथ पार न करने, बंद रेलवे फाटक के नीचे से न निकलने व मोटरसाइकिल ,साइकिल ना निकालनें बाबत अभियान चलाकर समझाईश की गई।
![]() |
| रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लालगढ़ कि पहल विद्यार्थियों व ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा को लेकर दी जानकारी |
स्कूल में उक्त घटनाओं से संबंधित जागरूकता बैनर लगाया गया। स्कूल में शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे बच्चों को लगातार इसके बारे में समझाइए करते रहें। ताकि सकारात्मक फल प्राप्त हो सके। श्रीमान जी भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा।


