ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर । भाजपा शहर बीकानेर ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत संलकप अभियान के तहत शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने जिला महामंत्री कौशल शर्मा को संयोजक ओर जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, प्रोमिला गौतम, प्रवक्ता दुष्यंत सिंह तंवर को सह संयोजक बनाया ।
![]() |
| जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा । |
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, प्रौद्योगिकी, जनसांख्यिकी और माँग-आपूर्ति ये पाँच स्तंभ उद्योगों को मज़बूत करने, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढाँचे में सुधार, कुशल कार्यबल विकसित करने और अन्य देशों पर निर्भरता कम करने के लिए स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं ।

