जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा का जलवा

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, लूणकरणसर। 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा की खो-खो टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारू प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। विद्यालय की टीम ने दोनों वर्गों में विजय हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया और साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएँ किसी से कम नहीं।

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा का जलवा
जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा का जलवा

📍 19 वर्ष छात्र वर्ग का आयोजन पहलवान का बेरा में हुआ। इस वर्ग में मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहजरासर उपविजेता रही।

📍 17 वर्ष छात्र वर्ग का आयोजन गुसांईसर में हुआ। यहां भी मां गायत्री विद्यालय खिंयेरा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। आदर्श विद्यालय गुसांईसर की टीम उपविजेता रही।

🏆 लगातार दोनों वर्गों में खिताब जीतने से विद्यालय और क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में विजेता टीम का भव्य स्वागत समारोह तेजा भवन लूणकरणसर में आयोजित किया गया, जहाँ खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के बीच अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर भंवरलाल कुलड़िया, बजरंग डूडी (सरपंच प्रतिनिधि डूडेवाली), रोशनी/लेखराम गोदारा (निदेशक), सुनील जाखड़ (प्रधानाचार्य) मां गायत्री विद्यालय, बृजलाल मूंड (टीम कोच), बजरंग मूंड (निदेशक यूथ एकेडमी बामनवाली), बलराम गोदारा, हरचंद भादू, कालूराम कुलड़िया, रणजीत कुलड़िया, गोपालराम खाती, मोहनलाल गोदारा, शिवलाल जी लेघा, गोपाल राम कुलड़िया, गंगाराम गोदारा, रामस्वरूप भादू, मनोज पड़िहार, हेतराम सायच समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

🎉 समारोह में बच्चों के खेल प्रदर्शन की जमकर सराहना हुई। सभी ने खिलाड़ियों को क्षेत्र का गौरव बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.