नाबार्ड और मरुधरा जांगलदेश किसान उत्‍पादक संगठन ने हिम्मतसर में किया पौधारोपण, सहजन के पौधे किए वितरित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ट्रिपल एस ओ न्यूज़, बीकानेर, 5 जुलाई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को नाबार्ड के सहयोग से हिम्मतसर गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नाबार्ड के अधिकारियों तथा मरुधरा जांगलदेश किसान उत्‍पादक संगठन के सदस्‍यों के साथ ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया ने कहा कि ग्रामीणों को सहजन के पौधे वितरित किए गए और इसके चिकित्सकीय गुणों की जानकारी दी गई। साथ ही इसके व्यावसायिक उपयोग के बारे में बताया गया। उन्होंने आह्वान किया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल ग्रामीणों द्वारा की जाए। 

नाबार्ड और मरुधरा जांगलदेश किसान उत्‍पादक संगठन ने हिम्मतसर में किया पौधारोपण, सहजन के पौधे किए वितरित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नाबार्ड और मरुधरा जांगलदेश किसान उत्‍पादक संगठन ने हिम्मतसर में किया पौधारोपण, सहजन के पौधे किए वितरित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अग्रणी जिला प्रबंधक लक्ष्मणराम मोडासिया ने कहा कि सहजन के पौधे आर्थिक सशक्ति के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी हैं। ग्रामीणों द्वारा सहजन के पौधारोपण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में पौधारोपण की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे समझना चाहिए। इस दौरान किसान उत्पादक संगठन की परिकल्पना और इसके लाभ की जानकारी दी गई।

 किसान उत्‍पादक संगठन के मुख्य कार्यकारी सुशील गाट ने बताया कि नाबार्ड के माध्‍यम से किसानों को सहजन के पौधे लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक इच्छुक किसान की एक हजार पौधे उपलब्‍ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के प्रत्‍येक गांव में सहजन की खेती को बढ़ावा देना नाबार्ड तथा किसान उत्‍पादक संगठन की प्राथमिकता है।  

इस दौरान नाबार्ड और स्‍थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया और हर घर से मां के नाम एक पौधा लगाने और इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.