नागौर: अमित डेंटल क्लिनिक का जन संपर्क अधिकारी मनीष जैन ने किया अवलोकन

 ट्रिपल एस ओ न्यूज़, नागौर, 15 जून। नागौर के प्रसिद्ध अमित डेंटल क्लिनिक का शनिवार को जन संपर्क अधिकारी ने दौरा किया। इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक डॉ. अमित पुरोहित ने उनका हार्दिक स्वागत किया। डॉ. पुरोहित ने जन संपर्क अधिकारी को क्लिनिक द्वारा प्रदान की जाने वाली दंत रोग संबंधी सेवाओं के साथ-साथ एस्थेटिक कॉस्मेटिक्स और इम्प्लांट्स से जुड़ी उन्नत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। 

नागौर: अमित डेंटल क्लिनिक का जन संपर्क अधिकारी मनीष जैन ने किया अवलोकन
नागौर: अमित डेंटल क्लिनिक का जन संपर्क अधिकारी मनीष जैन ने किया अवलोकन

इस दौरान बीकानेर से आए पत्रकार विनय थानवी और योगेश खत्री भी उपस्थित रहे। क्लिनिक की अत्याधुनिक तकनीकों और मरीजों को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए जन संपर्क अधिकारी ने डॉ. पुरोहित और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। 

अमित डेंटल क्लिनिक नागौर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है और यह दौरा इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को और मजबूत करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.