शीर्षक -स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय परिसर कार्यक्रम आयोजित ।

ट्रिपल एस ओ न्यूज, 23 सितंबर ,2024 को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय परिसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर सफाई की ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अभिलाषा आल्हा  ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी कर पाएंगे जब हम स्वच्छता की भावना को अपनाएंगे ।कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम डॉ विनोद कुमारी ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय डॉ हिमांशु कांडपाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचने व कचरे के उचित निस्तारण की जानकारी दी । इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें रचना प्रथम , संजू कस्वां व दीपशिखा सोनी द्वितीय तथा संतोषी बर्मन व एकता पंडित तृतीय स्थान पर रही ।कार्यक्रम के अंत में इकाई  प्रथम की 25  व इकाई  द्वितीय की 25  स्वयंसेवीकाओं को नाश्ता वितरित किया गया।

शीर्षक -स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय परिसर कार्यक्रम आयोजित ।
शीर्षक -स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय परिसर कार्यक्रम आयोजित ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.