ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर अग्रवाल समाज चेतना समिति जय नारायण व्यास कॉलोनी के द्वारा भगवान अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम होने जा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि समारोह की भव्यता, विशालता हम सभी अग्रवालों के लिये एक विशेष आकर्षण रखती है।
![]() |
| अग्रवाल समाज चेतना समिति के द्वारा भगवान अग्रसेन जयन्ती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, |
29 सितम्बर 2024 को खेल-कूद, मेधा आकलन प्रतियोगिताएं 8:30 अग्रवाल भवन व्यास कॉलोनी में प्रारंभ होगी।
1 अक्टूबर, 2024 को खाटू श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या सांय 6:00 बजे से अग्रवाल भवन में प्रारंभ होगी।
2 अक्टूबर 2024 को अग्रसेन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएंगी यह यात्रा दोपहर 3:00 बजे अग्रवाल भवन, जयनारायण व्यास कॉलोनी से प्रारम्भ होकर शहर परिक्रमा करते हुए अग्रसेन सर्किल, मॉडर्न मार्केट भगवान अग्रसेन जी सर्किल तक जाएगी
वही दूसरी शोभा यात्रा दोपहर 3:00 बजे समता नगर से प्रारम्भ होकर करणी नगर, गांधीनगर गर्वमेन्ट प्रैस/पब्लिक पार्क होते हुए अग्रसेन सर्किल पर पहुंचेगी। उस के पश्चात वहा पर पूजा-अर्चना-आरती और प्रसाद के पश्चात् समापन होगी ।
03 अक्टूबर 2024 को अग्रसेन जयन्ती दिवस पर प्रातः 8:30 बजे अग्रसेन सर्किल पर भगवान के पूजन- अर्चन-प्रसाद वितरण पश्चात प्रातः 9:00 बजे अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी पर झण्डारोहण कर हवन किया जाएगा।
06 अक्टूबर 2024 को अग्रसेन जयन्ती समापन समारोह होगा इस दौरान सांय 6:00 बजे अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता, शोभायात्रा के पात्र को पुरस्कृत किया जाएगा व डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन होगा उसके पश्चात सहभोज होगा

