ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा गोपैश्वर मंडल में मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में शिव शिवा सदन में बैठक रखी गई। जिसमें सदस्यता अभियान प्रभारी बनवारी लाल शर्मा ने आगामी कार्ययोजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।
![]() |
| भाजपा गोपैश्वर मंडल में मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत की अध्यक्षता मे बैठक रखी |
उन्होंने बताया प्रत्येक बुथ पर पंडित दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित करनी है एवं उनके जीवन और योगदान याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने है। सभी कार्यकर्ताओं को अल्पकालीन विस्तारक के रूप में बुथ पर समय देना है और प्रत्येक बुथ पर घर-घर जनसंपर्क कर कम से कम 100 सदस्य बनाने है एंव प्रत्येक बुथ पर दो दो की टीम बनानी है जो सदस्यता अभियान की निगरानी रखेगी और रिपोर्ट देगी।
इस बैठक में मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत, उपाध्यक्ष उपासना जैन, मंत्री अनुराधा आचार्य ,त्रिलोक लखेसर, मुकेश सेन, जिला मंत्री इन्द्रा जी व्यास, अभियान संयोजक मुकेश पंवार, पार्षद रामदयाल शर्मा, शिवलाल तेजी पुर्व जिला उपाध्यक्ष, किसन जी मोदी शक्ति केन्द्र संयोजक शिव बन ,भेरुरतन जोशी, बुथ अध्यक्ष कुलवंत सिह, करणसिह, जितेंद्र लखेसर, ओबीसी मोर्चा मंडल मूलचंद रामावत, कोषाध्यक्ष विजय बाफना, मुरली पंवार ,आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

