पी एम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को राजस्थान राज्य अभिलेखागार का कराया भ्रमण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पी एम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को नागरिकता शिक्षा और नागरिकता कौशल गतिविधि के अंर्तगत भारतीयता और राष्ट्र निर्माण में इतिहास योगदान की समझ  विकसित करने हेतु राजस्थान राज्य अभिलेखागार का भ्रमण करवाया गया।प्रधानाचार्य श्री यशपाल पंवार की उपस्थिति में 50 छात्रों का दल विद्यालय से रवाना हुआ। छात्रों ने इतिहास निर्माण में अभिलेखों की भूमिका को समझा और ऐतिहासिक घटनाक्रम से वर्तमान तक की निरंतरता को जाना। 

पी एम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को राजस्थान राज्य अभिलेखागार का  कराया भ्रमण
पी एम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को राजस्थान राज्य अभिलेखागार का  कराया भ्रमण

छात्रों ने अभिलेखागार मैं राजस्थानी के साहित्य साधक इटेलियन विद्वान एल पी टेसिटोरी की गैलरी को देखा। राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियो द्वारा दिए गए योगदान को रखंकित करती स्वतंत्रता सैनानी दिर्घा का भी अवलोकन किया। अभिलेखों के साथ ताम्र पत्रों की इतिहास निर्माण में भूमिका को भी ताम्रपत्र दीर्घा के अवलोकन द्वारा जाना। निदेशक डॉ  नितिन गोयल द्वारा छात्रों को इतिहास को जानने और राजस्थान की संस्कृति की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कीर्ति बंसल और बिलकिश जाईया द्वारा अभिलेखागार के निदेशक डॉ नितिन गोयल का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.