ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। पेट्रोल पंप हड़ताल: राजस्थान सरकार से वैट कम करने की मांग पर 10 दिन पहले पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित की गई थी। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ हुई वार्ता में सरकार की ओर से 5 सूत्री मांगों पर आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब एसोसिएशन ने सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए फिर से पेट्रोल पंप हड़ताल की घोषणा कर दी है।
![]() |
| राजस्थान सरकार और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन में बिगड़ी बात, पेट्रोल पंपों की हड़ताल फिर शुरू |
राजस्थान में पेट्रोलिय डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाया है। इसी के साथ राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल फिर शुरू हो गई है। गुरुवार रात 8 से 10 बजे तक के लिए पेट्रोल पंप बंद किए गए हैं। अगले दो दिन रात को दो घंटे पेट्रोप पंप सांकेतिक तौर पर बंद रहेंगे।
राजस्थान में पेट्रोलिय डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आह्वान किया गया है कि 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार फिर भी नहीं मानी तो 2 अक्टूबर से पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

