बीकानेर में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा हुआ कैमरे में कैद।
हम आपको बता दें देश में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा, और पंजाब के अमृतसर में सबसे पहले सूर्य ग्रहण देखा गया। इस सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा बीकानेर में देखने को मिला। इस नजारे को बजरंग लाल व्याख्याता, भौतिक विज्ञान ने सोलर फिल्टर के द्वारा कैमरे में कैद किया। और उन्होंने बताया कि कुछ लोग इसे खगोलीय घटना मानते हैं, कुछ लोग इसे धर्म और आस्था से जोड़ते हैं। सोलर फिल्टर के द्वारा लोगों ने सूर्य ग्रहण के इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने। बजरंग लाल जी ने बताया कि वैज्ञानिक के अनुसार पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है । चंद्रमा की छाया पृथ्वी के जिस जगह पर गिरती है वहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। और जिस कारण सूर्य कटा हुआ दिखाई देता है वह भाग वास्तव में चंद्रमा के द्वारा ढका होता है। और आज का सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण था।