अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: 6 मार्च को धोरे में दौड़ेंगे ऊंट मिंट टू मिंट कार्यक्रम जारी

ट्रिपल एस ओ न्यूज़:


अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: 6 मार्च को धोरे में दौड़ेंगे ऊंट मिंट टू मिंट कार्यक्रम जारी। 

अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इससे सम्बंधित पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया की ऊंट महोत्सव की शुरुआत 6 मार्च से हेरिटेज वॉक के साथ होगी। हेरिटेज वॉक सुबह 7 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक आयोजित किया जायेगा। इसी श्रंखला में दोपहर 3:30 से सांय 6:30 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फ र कटिंग, मिस्टर बीकाणा, मिस मरवन, रस्साकशी और महिलाओ की मटका दौड़ का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर ने बताया की इसी श्रंखला में 7 मार्च को सुबह 7:30 से 9:30 बजे जोड़बीड़ कंज़र्वेशन रिज़र्व में बर्ड वाचिंग का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन शाम 6:30 से 10 बजे तक पब्लिक पार्क में कार्निवल आयोजित होगा। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.