ट्रिपल एस ओ न्यूज़ :- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दलों की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई है। अब नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं।
शुक्रवार की शाम को सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह ली थी। तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना था और अब विधानसभा चुनाव में सिर्फ आठ महीने बचे हैं। इसलिए वो अपना इस्तीफा दे रहे हैं।
![]() |
पुष्कर सिंह धामी 4 महीने में उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे |