टोंक पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा

ट्रिपल एस ओ न्यूज़ ,जयपुर। टोंक जिले की थाना देवली पुलिस ने थाना क्षेत्र में घटित महिला के ब्लाइंड मर्डर के मामले पर से पर्दा उठाते हुए हत्यारोपित मृतका के पति अशोक बडोलिया पुत्र रघुलाल रेगर (38) निवासी वार्ड 19 पटेल नगर देवली को गिरफ्तार कर लिया है। देवली थाना क्षेत्र में देवकन्या महाविधालय पटेल नगर के पास एक मकान में 3 जून को महिला की मौत हो जाने की सूचना पर पहुंचे थानाधिकारी व टीम को मृतका के सास व ससुर ने सीढ़ियों की साफ सफाई के दौरान गिर जाने से मृत्यु हो जाना बताया। पूछताछ में मृतका की छोटी बहिन श्रीमति कृष्णा मीणा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहिन सुनीता से उसका पति अशोक आये दिन लडाई-झगडा व मारपीट करता था। जिसके बारे में उसकी बहिन ने उसे फोन पर बताया था। इस पर हत्या में मामला कायम कर अनुसंधान शुरू किया गया। 
टोंक पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा
टोंक पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा

      प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एसपी टोंक आदर्श सिधू के आदेशानुसार एएसपी गोवर्धन लाल सोंकरिया के मार्गदर्शन एवं सीओ देवली रामचन्द्र नेहरा के नेतृत्व में थानाधिकारी सतेन्द्र सिंह नेगी व थाना देवली से एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा हत्यारे पति को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.