ट्रिपल एस ओ न्यूज़ ,कानपुर। बालिका संरक्षण गृह स्वरूप नगर
में 7 नाबालिग लड़कियों के प्रेग्नेंट की पुष्टि के बाद
खलबली मची गई। इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि
सभी गर्भवती लड़कियां यहां लाये जाने से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब कोरोना की जांच करने संरक्षण गृह में टीम पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। संरक्षण
गृह की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित निकली, जिनमें से 7 गर्भवती हैं।
प्रेग्नेंट युवतियों में से 5 कोरोना पॉजिटिव भी पायी गई।
![]() |
7 नाबालिग लड़कियों के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि के बाद से मची खलबली |
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत एक किशोरी कन्नौज और दूसरी किशोरी आगरा से कानपुर आई है। रेस्क्यू के समय ही दोनों गर्भवती थीं और दिसंबर 2019 में संरक्षण गृह में भेजी गई थीं।