गहलोत सरकार ने कोरोना संकट में राजस्व की भरपाई करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर सरचार्ज बढ़ाये

जयपुर:- गहलोत सरकार  ने कोरोना संकट में राजस्व की भरपाई करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी  पर 10% सरचार्ज बढ़ा दिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से अब स्टाम्प पर कुल सरचार्ज 30 फ़ीसदी हो गया है।  गहलोत सरकार ने अब कोरोना महामारी के संपूर्ण उन्नमूलन के लिए स्टाम्प पर 10% सरचार्ज लगाया है। ताकि इस महामारी को रोकने के लिए किसी प्रकार धन की कमी नहीं रहे।    मकानों की रजिस्ट्री कराना अब महंगा हो गया है।

 पहले ग्राहक को 100 रुपए के स्टाम्प की फेस वैल्यू पर 120 देने पड़ते थे।  लेकिन अब 130 रुपए देने पड़ेंगे।  पूर्व में 10 फीसदी सरचार्ज इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लिया जाता था।  उसके बाद उस पर 10% सरचार्ज गौ संवर्धन के लिए लगाया गया था।  इससे यह सरचार्ज बढ़कर 30% हो गया है।  कोरोना महामारी को देखते हुवे धन की कमी ना रहे इसलिये लगाया  गया है सरचार्ज। पहले की  सरकार ने इससे पहले 31 मार्च 2017 को आदेश जारी कर स्टाम्प ड्यूटी पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाया था।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.