ट्रिपल एस ओ न्यूज़ :- नई दिल्ली। देश में चौथे लॉकडाउन की घोषणा , 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही 18 मई से लेकर 31 मई तक चौथा लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन 4.0 के लिए जारी की गयी गाइडलाइंस।
- होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।
- होम डिलीवरी की इजाजत होगी।
- 31 मई तक सभी उड़ानों पर रोक रहेगी।
- मॉल, सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी।
- सभी तरह के आयोजनों पर 31 मई तक रोक।
- ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत।
- स्डेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी।
- बाजार को खोलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं।
- राज्यों की सहमति से अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
- सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।
- स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थाएं पहले की तरह बंद रहेंगे।
- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन राज्य सरकारें तय करेंगी।