गांधी जयंती पर ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 2 अक्टूबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम द्वारा भ्रमण पथ पर ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ विशेष सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कार्मिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

गांधी जयंती पर ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती पर ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ से दिया स्वच्छता का संदेश


कार्यक्रम में महापौर श्री अनिल कल्ला, उप महापौर श्री पंकज गहलोत, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, आईएएस श्री मनु गर्ग सहित पार्षद श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री नवरतन डागा, श्री भगवती गौड़, श्रीमती निशा पारीक, श्री सुभाष स्वामी एवं श्री यूनुस अली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कार्मिक एवं आमजन भी अभियान में सहभागी बने और भ्रमण पथ पर स्वच्छता कार्य किया।

नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी एवं जनआंदोलन से जोड़ते हुए नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में केवल प्रशासन और सफाई व्यवस्था की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह सामूहिक श्रमदान स्वच्छता, जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.