कोडमदेसर यात्रा पर निकले पैदल यात्रियों की सेवा में लक्ष्मी देवी सेवा संघ एवं We Are Foundation

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। कोडमदेसर यात्रा पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से लक्ष्मी देवी सेवा संघ एवं We Are Foundation द्वारा संयुक्त रूप से सेवा शिविर लगाया गया। यह सेवा शिविर संस्था के सचिव सुनील जी भाटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कोडमदेसर यात्रा पर निकले पैदल यात्रियों की सेवा में लक्ष्मी देवी सेवा संघ एवं We Are Foundation
कोडमदेसर यात्रा पर निकले पैदल यात्रियों की सेवा में लक्ष्मी देवी सेवा संघ एवं We Are Foundation


सेवा शिविर में पैदल यात्रियों के लिए लगभग 300 किलो पकोड़े एवं 300 किलो मिठाई का वितरण किया गया। पकोड़ों में ब्रेड पकोड़ा, पालक पकोड़ा सहित विभिन्न प्रकार के पकोड़े श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक वितरित किए गए।

इस अवसर पर We Are Foundation की Founder Director अर्चना सक्सेना ने कहा, “पैदल यात्रियों की सेवा करना केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनकी यात्रा में सहयोग, सम्मान और मानवीय संवेदना का भाव प्रकट करना है। सेवा ही समाज को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है।”

संस्था के सचिव सुनील जी भाटी ने कहा, “कोडमदेसर की पैदल यात्रा श्रद्धा, आस्था और संकल्प का प्रतीक है। इस कठिन यात्रा में श्रद्धालुओं की छोटी-सी सेवा भी उनके लिए बड़ी सहायता बन सकती है। सेवा का उद्देश्य यही है कि यात्रियों को रास्ते में अपनापन और सहयोग का अनुभव मिले।”

सेवा कार्य में लक्ष्मी देवी, नरेंद्र भाटी, लीला भाटी, मनोज भाटी, माला भाटी, सुनील भाटी, अंजु भाटी, सम्पत चौहान, लालचंद खत्री, किरण खत्री, मालती, काजल, राहुल चौहान, मिलिंद, हैप्पी सिंह, राजू जी सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

वहीं We Are Foundation की ओर से अर्चना सक्सेना, सुनील भाटी ,अंजू भाटी नीलम  सक्सेना,मोनिका शर्मा, मोहिनी शर्मा, अमिता  सोनी एडवोकेट वीणाखुरदरा, मुस्कान खत्री सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सस्ता स्टेशनरी से संजय पुगल्या ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान पैदल श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज में सहयोग, सद्भाव, मानवता और सेवा भावना को मजबूत करता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.