नगरीय निकाय आम चुनाव: अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार को, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 20 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को होगा। इसके लिए मतदान का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। 

नगरीय निकाय आम चुनाव: अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार को, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना
नगरीय निकाय आम चुनाव: अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार को, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना

बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया नगर निगम में होगी। वहीं जिले की अन्य छह नगर पालिकाओं के अध्यक्षीय पदों के लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में मतदान और मतगणना होगी। बीकानेर नगर निगम महापौर निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.