डॉ. सुरेंद्र सिंह

डॉ सुरेंद्र सिंह - वार्ड 13

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार, 6 सितंबर को बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहर में रोड शो के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और आमजन से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल


भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:40 बजे से 3:40 बजे तक पुष्करणा स्टेडियम के पास गोकुल चौक से रोड शो आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:40 बजे से 4:40 बजे तक लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद वे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 5:05 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.