अभिभाषक संघ राजस्व ने किया पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कंवर व पार्षद प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़ का भव्य नागरिक अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, सूरतगढ़। अभिभाषक संघ (राजस्व), सूरतगढ़ के तत्वावधान में बार संघ परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर सूरतगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कंवर तथा वार्ड संख्या 39 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़ का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बार संघ के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

अभिभाषक संघ राजस्व ने किया पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कंवर व पार्षद प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़ का भव्य नागरिक अभिनंदन
अभिभाषक संघ राजस्व ने किया पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कंवर व पार्षद प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़ का भव्य नागरिक अभिनंदन


समारोह को संबोधित करते हुए बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश सारस्वत, सचिव साहबराम स्वामी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सुथार, वरिष्ठ अधिवक्ता भागीरथ बिश्नोई, शिशपाल शर्मा, रामप्रताप तिवारी एवं दलवीर सिंह सोबना सहित अन्य वक्ताओं ने शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, सुगम यातायात और आमजन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रेखांकित किया।

वार्ड 39 के पार्षद प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़ ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा और शहर का सुनियोजित विकास ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड सहित समूचे शहर की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए वे हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कंवर ने अभिभाषक संघ का आभार जताते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना नगर पालिका प्रशासन का पहला दायित्व है। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत सुझावों और मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सूरतगढ़ को सुंदर व विकसित बनाने के लिए बार संघ जैसे प्रबुद्ध वर्गों के सहयोग से ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानदत्त शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, बाबूलाल चांडक, खुशाल सिंह राठौड़, रामकुमार वर्मा, कैलाशचंद्र गोदारा, सर्वजीत छाबड़ा, निहालचंद खीचड़, प्रमेन्द्र सिंह भाटी, आनंद कुमार स्वामी, खजवीर भादू, प्रभुदयाल वर्मा, मुकेश कुमार भादू, कमलदत्त शर्मा, जसवीर सिंह बराड़, कैलाश पारिक, अमित कुमार सैनी, अमरजीत सिंह संधु, सुभाष देहड़ू, बलराम कुक्कड़वाल, रामनारायण जालप, अश्वनी आसवानी, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, निर्मल सिंह सिसोदिया, विशाल पंवार, विश्वजीत भादू, योगेश शर्मा, ललित सैन, बृजमोहन, राहुल शर्मा, सूर्यप्रकाश चौहान, कमल शर्मा, महेंद्र लिम्बा, अजय अरोड़ा, बलदेव बिश्नोई, कुलविंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, इंद्रपाल बिश्नोई, अमित कुमार जैन, बजरंग प्रजापत, शेराराम (शिव वर्मा) तथा राजेश कुमार स्वामी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बार संघ अध्यक्ष राकेश सारस्वत ने पालिका अध्यक्ष, पार्षद एवं उपस्थित सभी अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.