ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। नगर निगम वार्ड संख्या 75 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विशाल गोलछा के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसंपर्क रैली ने पूरे वार्ड का चुनावी माहौल एकतरफा कर दिया। रैली में उमड़े जनसमूह और हर वर्ग के नागरिकों के उत्साह ने हाल के दिनों में शहर के राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों और चर्चाओं को पूरी तरह पलट कर रख दिया है।
![]() |
| वार्ड 75 में भाजपा प्रत्याशी विशाल गोलछा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब |
जनसंपर्क रैली के दौरान वार्ड 75 के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर स्थानीय निवासियों, वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति ने विशाल गोलछा का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें भारी मतों से विजय का संकल्प दिलाया।
![]() |
| वार्ड 75 में भाजपा प्रत्याशी विशाल गोलछा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब |
रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए विशाल गोलछा ने कहा कि वार्ड 75 उनका परिवार है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के इस अपार स्नेह और विश्वास से यह स्पष्ट हो गया है कि वार्ड की प्रबुद्ध जनता भ्रामक प्रचार और अफवाहों के बजाय सेवा, समर्पण और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।
चुनावी विश्लेषकों और स्थानीय प्रबुद्धजनों के अनुसार, इस रैली में दिखे अभूतपूर्व जनसमर्थन के बाद वार्ड 75 में विरोधियों के समीकरण पूरी तरह लड़खड़ा गए हैं और विशाल गोलछा का पलड़ा इस मुकाबले में निर्णायक रूप से भारी नजर आ रहा है।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


