ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और परिश्रम से पहचान बनाने वाली महिलाओं के सम्मान में होटल सागर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन किया गया। ह्यूमन केयर सोसाइटी (जयपुर) की पहल और टी.एफ. इवेंट्स (बीकानेर) के सहयोग से आयोजित इस समारोह में बीकानेर सहित देश के विभिन्न राज्यों की 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
![]() |
| बीकानेर में ‘वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स’ संपन्न: समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 50 प्रेरक महिलाएं सम्मानित |
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम सिंह, देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, नेशनल एथलीट एवं डिसोदिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संस्थापक निशु लिम्बा, मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष व मांडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सचिव सुमन चौधरी तथा सिंथेसिस के निदेशक मनोज के. बजाज उपस्थित रहे। अतिथियों ने नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में:
- डॉ. दीपा खत्री (गोल्ड मेडलिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ): उन्होंने कहा कि मरीज के दर्द को अपना समझकर सेवा करना ही उनका मूल ध्येय है।
- कांता आहूजा (निदेशक, बीकानेर फ्रंटियर): सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार और मूक-बधिर बच्चों की सेवा के प्रति अपने समर्पण को साझा किया।
- येशु स्वामी (पैरा-एथलीट): नेशनल पैरा स्विमिंग में सिल्वर व ब्रॉन्ज, स्टेट में 5 गोल्ड, तथा सामान्य वर्ग की यूनिवर्सिटी तैराकी में गोल्ड व सिल्वर मेडल विजेता। हाल ही में योग विषय में JRF उत्तीर्ण करने के साथ उन्होंने एम.एससी. पूरी की है।
कार्यक्रम के सफल संयोजन में बीकानेर चैप्टर हेड वैभवी मित्तल और टी.एफ. इवेंट्स के संस्थापक यश अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य समाज को नई दिशा दे रही महिलाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन दीपिका बोथरा ने किया। अंत में अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

