"नशा नहीं, हुनर चुनो" के संदेश के साथ 'बीकानेरी कलाकार सीजन-5' का आगाज; 4 अक्टूबर को होंगे मेगा ऑडिशंस

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रख सकारात्मक दिशा देने और उनकी रचनात्मक ऊर्जा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘बीकानेरी कलाकार टीम’ द्वारा बीकानेरी कलाकार सीजन-5 (2026) का आयोजन किया जा रहा है। "नशा नहीं, हुनर चुनो" (A Campaign for a Brighter, Healthier Youth) थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय स्तरीय टैलेंट हंट को आईपीएस मृदुल कच्छावा (SP) द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

"नशा नहीं, हुनर चुनो" के संदेश के साथ 'बीकानेरी कलाकार सीजन-5' का आगाज; 4 अक्टूबर को होंगे मेगा ऑडिशंस
"नशा नहीं, हुनर चुनो" के संदेश के साथ 'बीकानेरी कलाकार सीजन-5' का आगाज; 4 अक्टूबर को होंगे मेगा ऑडिशंस


आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के बीकानेर संभाग स्तरीय मेगा ऑडिशंस आगामी 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को नोखा रोड, गंगाशहर स्थित होटल मिलेनियम में आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

इस टैलेंट हंट में प्रतिभागियों को तीन मुख्य श्रेणियों—डांस (Dance), मॉडलिंग (Modeling) और एक्स-फैक्टर (X Factor) में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को दो वर्गों (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में विभाजित किया गया है। ऑडिशंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात वक्ता राजीव सर एवं नीलम मैम प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम हेड दीपिका बोथरा एवं टीम कोऑर्डिनेटर जावेद हसन के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं।

इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म आर मोबाइल स्टोर (पंचशती सर्किल), अखाड़ा फिटक्लब (गंगाशहर) तथा नोखा से प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी हेल्पलाइन नंबर 8290945271, 7849904425 अथवा 9772448689 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

यह आयोजन बीकाजी द्वारा पावर्ड तथा आर्टेनो, जय भिक्षु प्लाईवुड एवं चारूज ज्वेल बॉक्स के सह-प्रायोजन में संपन्न हो रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.