विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिली 40 हजार की सहायता

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 28 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति बीकानेर में आयोजित शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ धरातल पर देखने को मिला।

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिली 40 हजार की सहायता
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिली 40 हजार की सहायता

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत ग्राम शेररा की श्रीमती पूजा देवी को उनके पशु के बीमा क्लेम की राशि 40 हजार रुपए प्रदान की गई।

योजना का लाभ प्राप्त कर श्रीमती पूजा देवी ने कहा इस सहायता से मेरे पशुओं के लिए बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने बताया कि पशुधन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और बीमा राशि मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। यह सहायता पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और  पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.